खबर सदर अस्पताल से

बाइक और साइकिल के टक्कर में दो लोग हुए घायल

गढ़वा जिला अंतर्गत भवनाथपुर में बाइक और साइकिल के टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों में भवनाथपुर थाना क्षेत्र के सिघिताली गांव निवासी लखन बैठा 45 वर्ष और चौरिया गांव निवासी नंदू चौधरी का 30 वर्षीय पुत्र अजीत पटेल के रूप में हुई है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि लखन बैठा भवनाथपुर में मजदूरी करने गया हुआ था। इस दौरान अजीत पटेल के बाइक से लखन बैठा के साइकिल में टक्कर हो गई। जिसमें उक्त दोनों का घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने खायी जहर

 गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के पेंदली िनवासी फैयाद अंसारी ने अपनी पत्नी रोशन जहां को जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद रोशन जहां ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस संबंध में रोशन जहां के िपता धुरकी थाना क्षेत्र के बीरबल गांव निवासी आश माेहम्मद अंसारी ने बताया कि फैयाद अंसारी की दो पत्नियां पहले ही भाग चुकी हैं। उसकी बेटी रोशन जहां फैयाद की तीसरी पत्नी है। पहली पत्नी के दो संतान अभी भी रोशन जहां के साथ ही रहते हैं। उसने बताया कि फैयाद अंसारी अक्सर ही रोशन जहां के साथ मारपीट करता है। इधर, सदर अस्पताल में इलाजरत रोशन जहां ने बताया कि रविवार की शाम को उसका पति ने शराब लेकर घर आया था। तब उसने इसका विरोध किया। इस पर मेरे साथ मारपीट किया। तब पड़ोसियों ने आकर बीचबचाव किया। इसके बाद फैयाद अंसारी ने रात में कहीं चला गया। सोमवार की सुबह में फैयाद अंसारी घर आकर फिर से रोशन जहां के साथ झगड़ा करने लगा। इसके बाद रोशन जहां ने कीटनाशक खा लिया। इसकी जानकारी मिलने पर रोशन जहां के पिता ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

 

डीजी मशीन में फंस कर युवक घायल, चल रहा इलाज


गढ़वा : गढ़वा थाना अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र के टंडवा निवासी दशरथ मेहता के पुत्र अयोध्या मेहता ने सोमवार को डीजी मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

            बताया गया कि अयोध्या मेहता ने डीजी मशीन को बंद करने गया था।इस दौरान उसके गर्दन में लिपटा गमछा मशीन में फंस जाने के कारण उसका गला दब गया और उसके सिर में भी गंभीर चोट लगी। इसके बाद उसके स्वजनों ने उसे सदर अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

 

दंपती ने कीटनाशक खाकर किया आत्महत्या का प्रयास, सदर अस्पताल में भर्ती



गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव निवासी
विष्णु कुशवाहा 22 वर्ष व उसकी पत्नी सुरभि कुमारी 19 वर्ष कीटनाशक दवा खा कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। दोनो को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि दोनों के बीच आपस में किसी बात को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ था। इस बात से उग्र होकर विष्णु कुशवाहा ने कीटनाशक दवा खा लिया। विष्णु यादव को कीटनाशक दवा खाए देखकर उसकी पत्नी सुरभि कुमारी भी घर में रखें विटामिन की सिरप की पूरी बोतल पी कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा दोनों कोई इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।

कीटनाशक दवा खाकर महिला ने की आत्महत्या का प्रयास


गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के सोनपूरवा गांव निवासी अखिलेश चौधरी की पत्नी सतवंती देवी 30 वर्ष कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास की। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि किसी बात को लेकर पति के साथ मोबाइल फोन पर तू तू में में हुआ था। इस बात से उग्र होकर सतवंती देवी ने कीटनाशक दवा खा ली। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।

सांप काटने से बच्चा जख्मी

गढ़वा : श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी शशि यादव का पुत्र पीयूष राज यादव को सांप काटने से ज़ख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि पीयूष राज अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इस बीच एक सांप ने उसके पैर में डस लिया। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में बच्चा के बाएं पैर में गंभीर जख्म का निशान है। चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताया गया है।
……………

लूना से गिरा घायल, सदर अस्पताल में भर्ती

गढ़वा गढ़वा थाना क्षेत्र के सिदे खुर्द गांव निवासी हैदर अंसारी 50 वर्ष लूना से गिरकर घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि हैदर लूना से आइसक्रीम बेचने का काम करता है। सुबह वह अपने घर से आईस्क्रीम बेचने के लिए निकला हुआ था। इस बीच डुमरिया फोरलेन के पास लूना से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर
error: Content is protected !!