खबर सदर अस्पताल से

Location: Garhwa

बाइक से बाइक टकराया दो लोग हुए घायल

गढ़वा नगर ऊंटरी मार्ग पर बुधवार को छतरपुर बाईपास के पास दो मोटरसाइकिल के टक्कर में दोनों मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए घायलों में डंडई थाना क्षेत्र के लवाही गांव निवासी सुरेंद्र साव की पुत्री सुमन कुमारी एवं दूसरे मोटरसाइकिल सवार गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी सहारे हुसैन के नाम शामिल है दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सहारे हुसैन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसके परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर ले गया घटना के संबंध में सुमन कुमारी ने बताया कि गढ़वा में परीक्षा देने के नियत से अपने ममेरी बहन के यहां मेराल थाना क्षेत्र के गौना गांव आई हुई थी इसी दौरान उसके सहेली अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर परीक्षा देने के लिए गढ़वा सूरत पांडे डिग्री कॉलेज जा रही थी इसी क्रम में सुमन कुमारी को भी अपने मोटरसाइकिल पर बिठाकर परीक्षा केंद्र पर आ रही थी इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल से उसकी टक्कर हो गई घटना के बाद उसके सहेली एवं उसका भाई उसे घायल अवस्था में छोड़कर वहां से परीक्षा केंद्र फरार हो गया इसके बाद वहां के स्थानीय लोगों ने सुमन कुमारी एवं दूसरे मोटरसाइकिल सवार को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया

कर के चपेट में आने से बाइक सवार हुआ घायल

गढ़वा रहेला मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र के सोनपुरवा पेट्रोल पंप के पास बुधवार को मोटरसाइकिल एवं कार के टक्कर में मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया घायल व्यक्ति बिहार के औरंगाबाद जिला के बैरिया बाजार गांव निवासी बलिराम लाल का पुत्र महेश कुमार श्रीवास्तव बताया गया है उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में महेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह गढ़वा शहर के सोनपुरवा स्थित पेट्रोल पंप में काम करता है वहां से ड्यूटी खत्म होने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने डेरा जाने के लिए निकला हुआ था इसी दौरान तेज गति से आ रही कार में उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया इसके बाद उसे घायल अवस्था में छोड़कर कार चालक ने अपना कार लेकर फरार हो गया इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी परिजनों ने उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया रिपोर्ट

बाइक दुर्घटना में मां बेटे हुए घायल

गढ़वा रंका थाना क्षेत्र के दुधवा गांव निवासी मुस्तकीब अंसारी की पत्नी लैला बीवी एवं शहादत अंसारी का पुत्र गुलाम मोहम्मद 3 वर्ष मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गया दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में लैला बीवी ने बताया कि अपने घर से बेटा के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर रामानुजगंज जा रही थी इसी क्रम में भंवरी गांव के पास चलती मोटरसाइकिल से गिरकर घायल हो गइ घटना के बाद परिजनों ने उसे रंग का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने उसे बेहतर इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल से रेफर कर दिया

ट्रैक्टर के चपेट में आने से बाइक सवार की हुई मौत

गढ़वा पलामू जिले के ऊंटरी रोड थाना क्षेत्र के बिरजा गांव के पास मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर के टक्कर में मोटरसाइकिल सवार की मौत हो गई मृतक कुलही गांव निवासी लखनपाल का पुत्र उदय पाल 25 वर्ष बताया गया है घटना के संबंध में परिजनों ने बताया उदय पाल अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी काम से रेहला आया हुआ था वापस जाने के दौरान बिरजा के पास ट्रैक्टर ने उसकी मोटरसाइकिल में सामने से टक्कर मार दिया इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना स्थल पर पहुंचकर उदय पाल को गंभीर स्थिति में गढ़वा सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद गढ़वा थाना पुलिस में सदर अस्पताल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!