Location: पलामू
मेदिनीनगर। सदर प्रखंड के खनवा गांव निवासी स्वर्गीय बिरजू उरांव के परिजनों के दर्जनों मुर्गी को किसी ने जहर देकर मार डाला। उसके बाद बिरजू उरांव के परिजनों ने घटना की जानकारी मुखिया पति नरेंद्र मेहता को दिया। जानकारी मिलते ही नरेंद्र मेहता घटनास्थल पर पहुंचकर बिरजू उरांव के परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली।जानकारी में पता चला कि गांव के ही गुलाब शर्मा लगातार बिरजू उरांव के परिजनों को धमकी देता था कि मुर्गी संभाल कर रखो नहीं तो कुछ बुरा हो जाएगा। इन सभी बातों को सुनने के बाद मुखिया पति ने गांव में पंचायत बैठाया और पंचायत के सामने फैसला लिया गया कि गुलाब शर्मा को ढाई हजार रुपए जुर्माना भरना होगा।इसी समझौते के साथ पंचायती को समाप्त किया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मुखिया पति नरेंद्र मेहता ने कहा कि हमारे पंचायत में छोटे-मोटे मामलों को पंचयती के दौरान सुलझा लिया जाता है। और लोगों को पंचायती के दौरान न्याय भी दिलाया जाता है। उन्होंने आम लोगों से भी आग्रह किया है कि गांव में यदि छोटे-मोटे मामले होते हैं तो आपस में ही सुलझा लिया जाए।











