बोर्ड परीक्षा 2026 में बेहतर परिणाम के लिए गढ़वा जिला प्रशासन सक्रिय, 10वीं–12वीं के लिए सख़्त SOP लागू

Location: Garhwa


गढ़वा।
वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में जिले के विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन को सुनिश्चित करने के लिए गढ़वा जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव के निर्देश पर जिला शिक्षा विभाग द्वारा जिला स्तरीय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की गई है, जिसका उद्देश्य बोर्ड परीक्षा परिणामों में व्यापक और गुणात्मक सुधार लाना है।

उपायुक्त ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा केवल ज्ञान की नहीं, बल्कि वर्षों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की कसौटी होती है। जिला प्रशासन विद्यार्थियों की सफलता के लिए प्रतिबद्ध है और हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

उपायुक्त के निर्देश पर कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्री-बोर्ड मॉडल प्रश्न पत्र तैयार किए गए हैं। इनका उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा पैटर्न से परिचित कराना, आत्मविश्वास बढ़ाना और परीक्षा संबंधी तनाव को कम करना है।

जारी SOP के तहत परीक्षा परिणामों में न्यूनतम 15 से 20 प्रतिशत सुधार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्री-टेस्ट और अर्धवार्षिक परीक्षा के आधार पर विद्यार्थियों को टॉप, मिड और सी-श्रेणी में वर्गीकृत कर अलग-अलग शिक्षण रणनीतियां अपनाई जाएंगी। कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष रिमेडियल योजना बनाई गई है।

SOP के अनुसार 5 जनवरी 2025 से रिमेडियल क्लास एवं डाउट सेशन की शुरुआत होगी। कठिन विषयों में माइक्रो टीचिंग मॉड्यूल, डबल क्लियरिंग सिस्टम, नियमित मिनी टेस्ट और एग्जिट टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ को मजबूत किया जाएगा।

प्रत्येक शिक्षक को विद्यार्थियों के लिए इंडिविजुअल लर्निंग प्लान (ILP) और माइक्रो लेसन प्लान तैयार करने का निर्देश दिया गया है। वहीं अभिभावकों से विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति और घर पर अध्ययन के अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने की अपील की गई है।

उपायुक्त ने घोषणा की कि बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स को लैपटॉप देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

DIET एवं जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा SOP के क्रियान्वयन की नियमित निगरानी की जाएगी। कमजोर विषयों पर विशेष फोकस के साथ जिला स्तर पर बैक-टू-बैक क्लास और मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने विद्यार्थियों से आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने, अपना सर्वश्रेष्ठ देने और सफलता हासिल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर कदम पर विद्यार्थियों के साथ खड़ा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!