क्लीन ग्रीन महोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर के नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रशासक राजकमल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के तहत क्लीन ग्रीन महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में शहरी क्षेत्र के सभी पूजा पंडालों के अध्यक्ष और पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशासक ने निर्देश दिया कि पंडालों में प्रकृति संरक्षण की झलक दिखनी चाहिए। प्रसाद, पानी और शरबत के वितरण में कागज या पत्तल का उपयोग करने को कहा गया। महिला और पुरुषों के लिए अलग प्रवेश द्वार बनाए जाने का भी निर्देश दिया गया।

पंडालों में कार्यरत सभी पदाधिकारियों को आईडी कार्ड पहनना अनिवार्य किया गया है। साथ ही, पंडाल परिसर और आसपास की सफाई की जिम्मेदारी समितियों को दी गई है। दुकानदारों को भी इस अभियान से जोड़ने की अपील की गई।

प्रशासक ने कहा कि पंडालों में नशा मुक्ति और प्लास्टिक उपयोग नहीं करने से संबंधित पट्टिका लगाना जरूरी होगा। नगर पंचायत अभियान में सहयोग करेगा और अधिकारी स्वयं स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लेंगे। शहर के सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों पर श्रमदान कर सफाई अभियान भी चलाया जाएगा।

बैठक में नगर प्रबंधक प्रणय मंडिलवार, रवि कुमार, दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अजय प्रसाद मुखिया, कमलेश मेहता, रजनीकांत मधुर, ऋतुराज जायसवाल, विकास कुमार बबलू, राज शुक्ला, नवनीत शुक्ला, अंकित कमलापुरी, शुभम कुमार चौबे, हीरा प्रसाद, विजय कुमार सहित नगर पंचायत कर्मी मौजूद रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!