कोयल नदी में बाढ़ के बीच फंसे वृद्ध को एनडीआरएफ ने बचाया, दो भैंस और बच्चे अब भी फंसे

Location: Manjhiaon



मझिआंव | प्रतिनिधि
गढ़वा जिले के मझिआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत खरसोता गांव में बुधवार को कोयल नदी की तेज बहाव के बीच एक वृद्ध भैंस पालक रमेश यादव अपनी चार भैंसों के साथ टापू पर फंस गए। एनडीआरएफ की टीम ने एसडीओ संजय कुमार पांडेय के नेतृत्व में चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन में वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, लगभग 60 वर्षीय रमेश यादव सुबह 5 बजे अपनी चार भैंसों को लेकर नदी के बीच स्थित टापू पर चराने गए थे। इसी बीच नदी में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे वह चारों ओर से पानी से घिर गए। परिजन को सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया और तत्काल प्रशासन को इसकी जानकारी दी गई।

सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार पांडेय घटनास्थल पर पहुंचे। गढ़वा के अनराज नावाडीह से ट्रक के माध्यम से स्टीमर मंगवाया गया। एनडीआरएफ की टीम ने जान जोखिम में डालकर स्टीमर की मदद से वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला।

हालांकि, वृद्ध की दो भैंसें और उनके दो बच्चे अब भी नदी के टापू पर फंसे हुए हैं।

ज्यों ही रमेश यादव को बाहर निकाला गया, हजारों की संख्या में जुटी भीड़ ने “गंगा मैया की जय” के नारे लगाए और प्रशासन की तत्परता की प्रशंसा की।

इस राहत-बचाव कार्य में एसडीओ के अलावा सीओ प्रमोद कुमार, बीडीओ कनक, थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी, राजस्व कर्मचारी रमेश पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि विजय राम समेत एनडीआरएफ टीम और अन्य स्थानीय लोग उपस्थित थे। यह दृश्य देखने के लिए आसपास के गांवों से भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!