कोचिंग से लौटते समय 19 वर्षीय छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिवार में मचा हड़कंप

Location: Shree banshidhar nagar



श्री बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय छात्र के अचानक लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता और बेचैनी का माहौल है, वहीं पूरे गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
मामला थाना क्षेत्र के हुलहुला खुर्द पंचायत अंतर्गत शिवपुर गांव का है। यहां के निवासी नंदू चंद्रवंशी के बड़े पुत्र शुभम कुमार (19 वर्ष) सोमवार दोपहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हैं। परिजनों के अनुसार शुभम सोमवार सुबह घर से मेन बाजार स्थित अध्ययन केंद्र में कोचिंग करने के लिए निकला था।
बताया जाता है कि घर से निकलने से पहले उसकी अपनी मां से किसी बात को लेकर हल्की कहासुनी हो गई थी, जिसके कारण वह बिना खाना खाए ही घर से निकल गया। बाद में जानकारी मिली कि शुभम कोचिंग क्लास में पढ़ाई भी किया, लेकिन उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।
जब देर शाम तक शुभम घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों की चिंता बढ़ गई। परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।
शुभम के पिता नंदू चंद्रवंशी ने बताया कि उनके दो बेटे हैं, जिनमें शुभम बड़ा पुत्र है। काफी तलाश के बाद भी जब बेटे का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने श्री बंशीधर नगर थाना में आवेदन देकर पुलिस से बेटे की तलाश करने की गुहार लगाई है।
इधर घटना के बाद परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी इस घटना को लेकर चिंता का माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जानकारी लेकर छात्र की तलाश में जुट गई है और आसपास के इलाकों में खोजबीन की जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!