“कॉफी विद एसडीएम”: पंचायती राज प्रतिनिधियों संग विकास पर संवाद की पहल, 23 अप्रैल को होगा आयोजन

गढ़वा। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अभिनव पहल “कॉफी विद एसडीएम” का यह सप्ताह कुछ खास होने जा रहा है। इस बार SDM ने त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों को 23 अप्रैल (बुधवार) को सुबह 11 बजे सदर अनुमंडल कार्यालय में कॉफी पर आमंत्रित किया है।

SDM संजय कुमार ने बताया कि 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इसके मद्देनजर इस सप्ताह के कॉफी संवाद कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य, प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख, मुखिया एवं बीडीसी सदस्य शामिल होंगे।

उन्होंने कहा कि गढ़वा की समृद्धि और विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। ये प्रतिनिधि जमीनी स्तर पर विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होते हैं, इसलिए उनके अनुभव, सुझाव और समस्याओं को सुनना बेहद जरूरी है।

इस एक घंटे के अनौपचारिक संवाद में प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र की जमीनी समस्याएं जानी जाएंगी, जिनका समाधान अनुमंडल स्तर से संभव हो। साथ ही पंचायती राज संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाने को लेकर भी एक स्वस्थ परिचर्चा की जाएगी।

SDM ने सभी आमंत्रित प्रतिनिधियों से अनुरोध किया है कि वे समय निकाल कर 23 अप्रैल को निर्धारित समय पर संवाद में जरूर भाग लें और गढ़वा के विकास में अपने विचारों और अनुभवों से सहयोग दें।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!