कांडी में रामलाला दुबे ने किसानों के धान भुगतान की मांग की

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने शनिवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी से मुलाकात कर किसानों के धान खरीद की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई किसानों को पिछले वर्ष का धान का पैसा अब तक नहीं मिला है, जिससे किसानों को अगली फसल के लिए कर्ज लेना पड़ रहा है।

रामलाला दुबे ने बताया कि गढ़वा जिला अंतर्गत डुमरसोटा, गड़ा खुर्द, पतीला, अटौला सहित कई धान क्रय केंद्रों पर सैकड़ों क्विंटल धान बिना पंचिंग के खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है। किसानों को बताया जा रहा है कि ऊपर से धान पंचिंग रोक दी गई है, जिससे किसान हताश और निराश हैं।

उन्होंने मांग की कि गढ़वा जिले की धान खरीद क्षमता बढ़ाकर सभी क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की पंचिंग कराई जाए और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले के लगभग 90 प्रतिशत किसान कृषि पर निर्भर हैं और खरीफ फसल की बुआई के लिए समय पर धनराशि की आवश्यकता है। धान का भुगतान नहीं होने से खरीफ फसल लगाने में देरी हो सकती है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र दुबे, मंडल अध्यक्ष शशि रंजन दुबे, विकास समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!