कांडी में नहर निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, पुलिया निर्माण की मांग

Location: कांडी

कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड के हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत मांझीगावा गांव के महूडढ़ टोला में अर्णव प्रोजेक्ट लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे नहर निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों का कहना है कि नहर निर्माण कार्य के चलते उनकी कनेक्टिविटी पूरी तरह खत्म हो गई है, जिससे आवागमन में भारी परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से नहर निर्माण कार्य चल रहा है। शुरुआत में विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि आवश्यक स्थानों पर पुलिया बनाई जाएगी, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इस बीच, घटिया निर्माण कार्य और मिट्टी भराव में गड़बड़ी के चलते नहर के आसपास दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निजी जमीन का भी अतिक्रमण किया जा रहा है और जब वे नहर विभाग से शिकायत करते हैं, तो उन्हें टालमटोल जवाब मिलता है।

ग्रामीणों ने बताया कि नहर निर्माण कार्य फुलवार से लेकर रतनगढ़ तक किया जा रहा है, जिसमें महूडढ़ टोला से गुजरने वाले हिस्से में पुलिया की अत्यधिक आवश्यकता है। बावजूद इसके, विभाग और ठेकेदार उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस मामले में पहले भी गढ़वा एसडीओ को आवेदन दिया गया था, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि कोई बड़ी दुर्घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?

ठेकेदार का दावा— तीन पुलिया बन चुकी, बाकी पर विभागीय निर्णय बाकी

इस मामले में नहर निर्माण का कार्य देख रहे ठेकेदार मनोज सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा तीन स्थानों पर पुलिया की मांग की गई थी, जिनमें से तीनों का निर्माण पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि एक्वाडक्ट (विशेष प्रकार की पुलिया) के लिए विभागीय अधिकारियों से चर्चा की जा रही है और उच्च अधिकारियों से मंजूरी मिलने के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

काम रोके जाने से निर्माण प्रभावित

ग्रामीणों द्वारा विरोध किए जाने के कारण निर्माण कार्य रुक गया है। ठेकेदार ने बताया कि एसडीओ के निर्देश पर कुछ स्थानों पर पाइप डालकर मिट्टी भर दी गई है, लेकिन जब तक ग्रामीणों की सहमति नहीं मिलेगी, तब तक ढलाई का कार्य नहीं हो सकेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि ग्रामीण निर्माण कार्य को आगे बढ़ने दें, तो दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। वहीं, एक्वाडक्ट निर्माण के मुद्दे पर भी उच्च अधिकारियों से चर्चा जारी है।

ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पुलिया नहीं बनाई जाएगी, वे निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। अब देखना होगा कि प्रशासन इस विवाद को कैसे सुलझाता है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!