कांडी (प्रतिनिधि) : कांडी मुख्य बाजार स्थित झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के ठीक सामने ‘बालाजी कलेक्शन’ नामक परिधान दुकान का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। उद्घाटन कांडी पंचायत के मुखिया विजय राम एवं समाजसेवी रामकिशोर प्रसाद द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर पूजारी संजीव पाठक द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रतिष्ठान का मंगलारंभ कराया गया।
बालाजी कलेक्शन के प्रोपराइटर दिव्य प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके प्रतिष्ठान में जीन्स, पैंट, शर्ट, साड़ी, लहंगा, कुर्ता सहित सभी प्रकार के लेडीज एवं जेंट्स ब्रांडेड कपड़े उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सभी कपड़ों पर 25% से 40% तक की छूट दी जा रही है, और कपड़ों की क्वालिटी में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
दिव्य प्रकाश ने कहा कि आने वाले दशहरा, दीपावली और छठ जैसे पर्वों पर विशेष छूट की योजना भी ग्राहकों के लिए लाई जाएगी। उन्होंने दावा किया कि एक बार उनकी दुकान से कपड़ा खरीदने वाला ग्राहक बार-बार यहीं से खरीदारी करना चाहेगा, क्योंकि उनकी पहली प्राथमिकता ग्राहकों की संतुष्टि है।
स्थानीय लोगों ने भी एक अच्छे और किफायती परिधान दुकान के शुभारंभ पर खुशी जताई है। उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।











