Location: कांडी
कांडी (गढ़वा)। कांडी प्रखंड कार्यालय सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय पंचायत समिति कार्यान्वयन समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में शिक्षा, कल्याण, कृषि, मनरेगा, आवास सहित अन्य कई विभागों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के बाद कई प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में बीडीओ राकेश सहाय, मनरेगा लोकपाल गढ़वा सुशील तिवारी, बीपीओ सोनू कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शाहिद अंसारी, पंचायत सेवक अंजनी कुमार, नीतीश कुमार, प्रवीण पांडे, रोजगार सेवक पीयूष पांडे, पंचायत समिति सदस्य ममता देवी, कमला देवी समेत अन्य कई लोग उपस्थित थे।











