मझिआंव: उपायुक्त के निर्देश के बावजूद यूरिया खाद महंगे दामों पर बिक्री, किसानों में आक्रोश

Location: Manjhiaon


मझिआंव। जिला उपायुक्त के कड़े निर्देश के बावजूद किसानों को सरकारी दर पर यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने सभी प्रखंडों के लिए साफ निर्देश दिया था कि किसानों को यूरिया 266 रुपये प्रति बैग की दर से उपलब्ध कराई जाए। इसके बावजूद डीलरों द्वारा मनमाने दाम पर खाद बेचे जाने से किसानों में आक्रोश फैल गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बरडीहा प्रखंड के खाद-बीज भंडार में गुरुवार को डीलरों को खाद की आपूर्ति की गई। संतोष साव को 110 बैग, मनोज मेहता को 110 बैग, कोलहुआ गांव के अशर्फी प्रजापति को 107 बैग तथा सुख नदी गांव के डीलर शिवनाथ साव को 225 बैग यूरिया खाद मिला। निर्देश के अनुसार इसे 266 रुपये प्रति बैग की दर से बेचना था, लेकिन बरडीहा में 350 रुपये, जबकि कोलहुआ और सुख नदी में 330 रुपये प्रति बैग पर खुलेआम बिक्री की गई।

इस मनमानी पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, खाद विक्रेताओं संतोष साव, मनोज मेहता, अशर्फी प्रजापति और शिवनाथ साव ने स्वीकार किया कि वे सरकारी दर पर बिक्री नहीं कर पा रहे हैं। उनका कहना है कि परिवहन खर्च वहन करना मुश्किल हो रहा है, इसलिए मजबूरी में दाम बढ़ाए गए हैं।

इस बीच, खाद की काला बाजारी की भी खबरें सामने आई हैं, जहां प्रति बैग 700 रुपये तक में यूरिया बेचे जाने की सूचना है। स्थिति को लेकर किसानों में भारी नाराजगी व्याप्त है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!