कांडी प्रखंड में 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान, सभी 16 पंचायतों में लगेगा विशेष शिविर

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि :- राज्य सरकार द्वारा संचालित ‘आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार’ अभियान के तहत कांडी प्रखंड के सभी 16 पंचायतों में 21 नवंबर से 11 दिसंबर तक विशेष शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके ही पंचायत में उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिविर में सभी विभागों के नोडल अधिकारी मौजूद रहेंगे ताकि लाभुकों को तुरंत सुविधा मिल सके।

शिविरों का पंचायतवार कार्यक्रम

  • 21 नवंबर – पंचायत सचिवालय, शिवपुर
  • 22 नवंबरचटनिया
  • 24 नवंबर – उच्च विद्यालय, लमारीकला
  • 25 नवंबरखुटहेरिया
  • 26 नवंबर – सामुदायिक भवन, गाड़ा खुर्द
  • 27 नवंबर – यज्ञशाला के पास, खरौंधा
  • 28 नवंबर – हनुमान मंदिर के पास, मझिगांवा
  • 1 दिसंबर – पंचायत सचिवालय, डूमरसोता
  • 2 दिसंबर – पंचायत सचिवालय, सरकोनी
  • 3 दिसंबर – आंगनबाड़ी केन्द्र, सोनपुरा बलियारी
  • 4 दिसंबर – पंचायत सचिवालय, रानाडीह
  • 5 दिसंबर – पंचायत सचिवालय, घटहुआ कला
  • 8 दिसंबर – पंचायत सचिवालय, हरिहरपुर
  • 9 दिसंबर – शिव मंदिर प्रांगण, कांडी
  • 10 दिसंबर – पंचायत सचिवालय, पतरिया
  • 11 दिसंबर – पंचायत सचिवालय, पतीला

सभी शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक लगाए जाएंगे।

इन योजनाओं के लिए लिए जाएंगे आवेदन

शिविरों में लाभुक निम्न योजनाओं के लिए आवेदन कर सकेंगे—

  • अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना
  • किसान क्रेडिट कार्ड
  • लैम्पस सदस्यता अभियान
  • सर्वजन पेंशन योजना
  • सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना
  • बिरसा हरित ग्राम योजना
  • हरा राशन कार्ड
  • बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन
  • गुरुजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड
  • झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना
  • मुख्यमंत्री पशुधन योजना
  • अबुआ आवास योजना
  • सभी प्रकार की पेंशन योजनाएं
    सहित अन्य कई लाभकारी सरकारी योजनाएं।

विशेष निर्देश और अभियान

बीडीओ राकेश सहाय ने बताया—

  • मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना से वंचित या बंद लाभुक दोबारा आवेदन कर सकते हैं।
  • अबुआ आवास योजना के लिए भी आवेदन लिए जाएंगे।
  • अबुआ स्वास्थ्य योजना का फॉर्म अबुआ आवास योजना के लाभुक भर सकेंगे।
  • जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उनके लिए विशेष अभियान के तहत ऑन-द-स्पॉट प्रक्रिया शुरू की जाएगी (ऑनलाइन आवेदन की रसीद लाना अनिवार्य)।

उन्होंने जनप्रतिनिधियों से अपील की कि अपने क्षेत्रों में विस्तृत प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों का लाभ उठा सकें। बीडीओ ने कहा कि पूरी प्रशासनिक टीम अभियान को सफल बनाने के लिए मुस्तैदी से कार्य करने को प्रतिबद्ध है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!