Location: कांडी
कांडी। प्रखंड के बलियारी, पतरिया और गड़ा खुर्द पंचायतों में बुधवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला नोडल पदाधिकारी निर्मल कुमार, बीडीओ राकेश सहाय, जिला पार्षद नेहा कुमारी, झारखंड राज्य प्रमुख संघ अध्यक्ष पिंकू पांडेय उर्फ़ सत्येंद्र पांडेय, मुखिया पुरुषोत्तम कुमार रवि, आरती सिंह और पुष्पा देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
बलियारी पंचायत में 331 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 8 का ऑन स्पॉट निष्पादन हुआ। प्राप्त आवेदनों में अबुआ आवास 212, पेंशन 30, राशन कार्ड 31, पशुपालन 21, मनरेगा 12, जाति प्रमाण पत्र 2, निवास प्रमाण पत्र 3, दाखिल–खारिज 8, जन्म प्रमाण पत्र 1 और मृत्यु प्रमाण पत्र 1 शामिल हैं।
पतरिया पंचायत में कुल 1125 आवेदन मिले। इनमें अबुआ आवास 487, मईया सम्मान योजना 341, पशुपालन 91, स्वास्थ्य जांच 65, पेंशन 39, आपूर्ति 61, श्रम विभाग 16, मनरेगा 8, जाति प्रमाण पत्र 5, आय प्रमाण पत्र 4 और दाखिल–खारिज 8 आवेदन शामिल हैं।
गड़ा खुर्द पंचायत में 606 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें मईया सम्मान योजना 320, अबुआ आवास 67, स्वास्थ्य विभाग 94, पेंशन 37, राशन कार्ड 25, पशुपालन 18, कृषि 11, मनरेगा 11, शौचालय 16, जाति प्रमाण पत्र 3, आय प्रमाण पत्र 3 और मृत्यु प्रमाण पत्र 1 आवेदन शामिल हैं।
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा ग्रामीणों से आवेदन लिए गए। इसी दौरान बीडीओ राकेश सहाय, बीपीओ सोनू कुमार, नजीर अजीत कुमार, अंचल निरीक्षक संदीप कुमार सहित कई लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कांडी में रक्तदान भी किया।











