कांडी और लमारी कला पंचायत में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ शिविर, कुल 1,421 आवेदन प्राप्त

Location: कांडी


कांडी, — प्रखंड के कांडी और लमारी कला पंचायत में रविवार को ‘आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दोनों शिविरों के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक, जिला नोडल पदाधिकारी महेश्वर कुमार, बीडीओ राकेश सहाय, प्रखंड प्रमुख नारायण यादव, जिला परिषद सदस्य नेहा कुमारी, मुखिया विजय राम, शशि कुमारी और बीडीसी कमला देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कांडी पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 789 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें जाति प्रमाण पत्र के 3, आय प्रमाण पत्र 12, जन्म प्रमाण पत्र 2, राशन कार्ड से जुड़े 32, दाखिल-खारिज के 18, भूमि धारण प्रमाण पत्र 3, पेंशन योजना 21, मनरेगा जॉब कार्ड 16, पशुधन योजना 23, बाल विकास 10, आवास योजना 250, मईया सम्मान योजना 275 और अन्य 124 आवेदन शामिल हैं।

लमारी कला पंचायत में कुल 632 आवेदन मिले, जिनमें पेंशन के 23, मईया सम्मान योजना 203, राशन कार्ड 19, मनरेगा 37, दाखिल-खारिज 5, जाति प्रमाण पत्र 2, निवास प्रमाण पत्र 1, श्रम विभाग के 2, पशुपालन योजना 48 और अबुआ आवास योजना के 292 आवेदन शामिल हैं।

लमारी कला पंचायत के शिविर में चार महिलाओं—उषा देवी, सुर्ती देवी, वर्षा देवी और पूजा कुमारी—का गोदभराई कार्यक्रम भी बाल विकास परियोजना विभाग द्वारा कराया गया। इसके अलावा विधायक नरेश प्रसाद सिंह और बीडीओ राकेश सहाय ने आदया सिंह, प्रिया कुमारी और प्रियांशु कुमारी को खीर खिलाकर ‘मुंहजुठाई’ की रस्म पूरी की।

कार्यक्रम में दस असहाय लोगों को कंबल और 20 लाभुकों को धोती-साड़ी का वितरण किया गया। जॉब कार्ड भी बांटे गए।

मौके पर मुखिया एवं प्रतिनिधि विजय राम, रिंकू सिंह ने अतिथियों का अंगवस्त्र और फूल-माला से स्वागत किया। कार्यक्रम में पंचायत सेवक शाहिद अंसारी, नीतीश कुमार, प्रधान लिपिक अजित कुमार, हरिनाथ चंद्रवंशी, विनोद चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!