कस्तूरबा गांधी स्कूल की 40 छात्राएं बीमारः नाश्ते में खाया था सोयाबीन की सब्जी और रोटी, होने लगी उल्टी और पेट दर्द, 7 एडमिट

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में सुबह नाश्ते में सोयाबीन की सब्जी और रोटी खाने के बाद 40 छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई। छात्राओं में उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन में अफरातफरी मच गई।बीमार छात्राओं में से सात की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल रेफर किया गया।यह खबर आप श्वेत पत्र अखबार ग्रुप में पढ़ रहे हैं।वहीं बाकी छात्राओं का प्राथमिक उपचार स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। चिकित्सकों के अनुसार सभी छात्राओं की हालत स्थिर है और फिलहाल खतरे से बाहर हैं।जानकारी के मुताबिक रविवार रात को भी छात्राओं ने विद्यालय में पूड़ी-सब्जी खाई थी। चूंकि जन्माष्टमी का पर्व था, इसलिए कई छात्राओं ने व्रत रखा था। माना जा रहा है कि लंबे समय तक खाली पेट रहने और भोजन में मिलावट या खराबी के कारण यह स्थिति बनी। घटना के बाद परिजनों को सूचना दी गई और कई अभिभावक अस्पताल पहुंच गए।छात्राओं की तबीयत बिगड़ते ही स्कूल प्रशासन हरकत में आया और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई। घटना की खबर जैसे ही फैली, जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया और स्वास्थ्य विभाग की टीम को जांच के लिए भेजा।जिला शिक्षा अधीक्षक सौरव प्रकाश ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही, जिन कर्मचारियों या वार्डन की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।वहीं, इस घटना से अभिभावकों में गुस्सा है। उनका कहना है कि आवासीय विद्यालयों में छात्राओं के स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए, लेकिन लापरवाही के कारण बच्चों की जान खतरे में पड़ी। परिजनों ने मांग की है कि भोजन की गुणवत्ता की नियमित जांच हो और दोषियों को सख्त सजा मिले।

1
1
आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!