कलाकार म्यूजिकल ग्रुप ने गीतों से बांधा समां, मरीजों को फल बांट कर दी खुशियां

Location: Garhwa

गढ़वा:भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को कलाकार म्यूजिकल ग्रुप जिला कमिटी गढ़वा द्वारा सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक परिसर में  भव्य व भावपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सदर अस्पताल के डीएस ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इसके पश्चात कलाकारों ने बाबा साहेब के संघर्ष, विचारों और सामाजिक योगदान पर आधारित गीतों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह भावविभोर हो गया।

मुख्य अतिथि ने अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों के बीच फल एवं ब्रेड का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा हैं, जिन्होंने समानता, शिक्षा और न्याय की नींव रखी। हमें उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज का निर्माण करना चाहिए।

कार्यक्रम में अस्पताल प्रबंधक डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, रामजीराम, पूजा सिंहा समेत कई स्वास्थ्यकर्मी तथा कलाकार म्यूजिकल ग्रुप के सदस्य मौजूद रहे। यह आयोजन जहां एक ओर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने का माध्यम बना, वहीं अस्पताल के मरीजों के चेहरों पर मुस्कान लाने वाला क्षण भी साबित हुआ।

कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाने वाले:संयोजक: यमुना प्रसाद रवि,अध्यक्ष: उदय राम,सचिव: सत्येंद्र राम,कोषाध्यक्ष: बाल्मीकि कुमार उपाध्यक्ष: विजय राम,उपसचिव: अखिलेश राम,उपकोषाध्यक्ष: शशि कुमार राम,
सदस्यगण: सतेंद्र राम, अनिल राम, आकाश रवि, धीरज कुमार, अमन कुमार, सुनील राम, गणेश राम, विक्की कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    बोदरा शतचंडी महायज्ञ में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, प्रवचन में माता सीता के आदर्शों का किया गया वर्णन

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    मारपीट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    बेंगलुरु में काम के दौरान हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत, पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही मातम

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    सर्वेश्वरी समूह आश्रम में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, स्वास्थ्य शिविर सहित कई कार्यक्रम आयोजित

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    राहत हुसैन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार का आयोजन, भाईचारे का दिया संदेश

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर

    बंशीधर नगर में एसडीपीओ ने की क्राइम मीटिंग, लंबित कांडों के निष्पादन और पर्वों की सुरक्षा पर दिया जोर
    error: Content is protected !!