
Location: Garhwa
गढ़वा: करुवा कला पंचायत भवन में आत्मा समिति सहाय अनुदान से कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत मुखिया नारद तिवारी ने की।
गोष्ठी में झारखंड किसान समृद्धि योजना, सॉइल हेल्थ कार्ड, केसीसी, टपक सिंचाई तथा रबी फसल में लगने वाले रोग एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई। जानकारी बीटीएम गढ़वा अजय साहू और प्रगतिशील कृषक बृजेश कुमार तिवारी ने दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुखिया नारद तिवारी, बीटीएम अजय साहू, एग्री क्लीनिक समन्वयक एवं अन्य सम्मानित किसानों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में प्रगतिशील कृषक बृजेश तिवारी, एग्री क्लीनिक कोऑर्डिनेटर श्रीमती शालिनी, कृषक मित्र देवेंद्र तिवारी, जय किशोर पांडेय, शैलेंद्र तिवारी, अशोक तिवारी, शंभु चौधरी, पुरुषोत्तम उपाध्याय सहित प्रखंड के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
मुखिया नारद तिवारी ने स्वागत भाषण दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जय किशोर पांडेय ने किया।
