करमडीह और टड़हे शिविर में कुल 1661 आवेदन, 275 का हुआ निष्पादन, 1386 आवेदन लंबित

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड में उपायुक्त के निर्देशानुसार गुरुवार को आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा ही अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। शिविर क्रमशः करमडीह पंचायत और टड़हे पंचायत में आयोजित हुआ। दोनों स्थानों पर कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ, प्रमुख, मुखिया और अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

करमडीह पंचायत में आयोजित शिविर में कुल 617 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 84 आवेदन का निष्पादन किया गया, जबकि 533 आवेदन लंबित रह गए। वहीं, टड़हे पंचायत भवन परिसर में लगे शिविर में कुल 1044 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 191 आवेदन का निष्पादन हुआ और 853 आवेदन लंबित रहे। इस प्रकार दोनों शिविरों में कुल 1661 आवेदन मिले, जिनमें से 275 का निष्पादन किया गया तथा 1386 आवेदन लंबित रह गए।

शिविर में विभिन्न विभागों के इंस्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों से अलग-अलग योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए। शिविर के दौरान जॉब कार्ड का वितरण, महिलाओं की गोदभराई, धोती–साड़ी वितरण, अबुआ आवास योजना से जुड़े आवेदन, पहचान पत्र वितरण, तथा किसानों के खेत की मिट्टी जांच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में बीडीओ सह सीओ कनक, प्रमुख आरती दुबे, प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना दुबे, जिप सदस्य धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुखिया मुसर्रत जहां, इंदू सिंह, विधायक प्रतिनिधि भानु प्रताप पासवान, मुखिया प्रतिनिधि कृपाल सिंह, इंतखाब खां, बीपीओ अजीत सिंह, पंचायत सचिव अविनाश कुमार, महावीर महतो, परमानंद प्रसाद, प्रशांत मिश्रा, प्रखंड कर्मचारी कार्तिक कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुरेश सिंह, राहुल कुमार, बीटीएम दयाशंकर पांडेय, सीआई धनलाल उरांव, बीडीसी सह उप प्रमुख फूलकली देवी, पशु चिकित्सक डॉ. दिनेश कुमार यादव, सहायक ऑपरेटर अरविंद श्रीवास्तव, आनंद कुमार, शतीश सिंह, एमपीडब्ल्यू मनीष कुमार ठाकुर सहित दोनों पंचायतों के सभी सहायक ऑपरेटर, कर्मी, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सेविका एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

मझिआंव और बरडीहा प्रखंड में सेवा ही अधिकार सप्ताह के तहत आयोजित ये शिविर आज के साथ समाप्त हो गए।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!