कथित गलत इलाज से महिला की मौत, बीडीओ ने परिजनों को दी आर्थिक सहायता

Location: कांडी

कांडी। प्रखंड के शिवपुर पंचायत अंतर्गत अधौरा गांव में कथित रूप से गलत इलाज के कारण एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान पूनम कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है।
परिजनों के अनुसार पूनम कुमारी का इलाज मंझिआंव में चल रहा था। चिकित्सक द्वारा लिखे गए इंजेक्शन को गांव में विजय राम नामक एक कथित झोलाछाप चिकित्सक ने लगाया। इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर कांडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय अधौरा गांव पहुंचे। उन्होंने मृतका के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी तथा प्रशासन की ओर से तत्काल पारिवारिक राहत के रूप में 20 हजार रुपये का चेक प्रदान किया।
बीडीओ ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्हें जल्द ही आंबेडकर आवास योजना का लाभ दिलाने का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें उपलब्ध सरकारी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
मौके पर शिवपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि अरुण राम समेत कई ग्रामीण उपस्थित थे। ग्रामीणों ने संकट की घड़ी में प्रशासन द्वारा की गई त्वरित पहल की सराहना की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!