कड़ाके की ठंड में वृद्धा की मौत, मुखिया प्रतिनिधि ने दी सहायता राशि

Location: Manjhiaon

बरडीहा :प्रखंड क्षेत्र के बरडीहा ग्रिड के समीप गुरुवार सुबह स्वर्गीय चंद्रिका रजवार की 75 वर्षीय पत्नी रमपतिया देवी का निधन हो गया। सूचना मिलते ही बरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान मृतका के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और अंतिम संस्कार के लिए मृतका के पुत्र को ₹1100 की नगद सहायता राशि प्रदान की।

मुखिया प्रतिनिधि वशिष्ठ पासवान ने बताया कि मृतका के दो पुत्र, नागेंद्र रजवार और महेंद्र रजवार, गरीबी के कारण बाहर मजदूरी करते हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि कड़ाके की ठंड के कारण गरीबों को संसाधनों की कमी से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ लोगों ने आशंका जताई कि वृद्धा की मृत्यु ठंड लगने से भी हो सकती है। इसके बाद स्थानीय श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!