कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत: समाजसेवी रामोद प्रसाद ने वितरित किए 50 कंबल

Location: सगमा

सगमा, गढ़वा: झारखंड राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक और क्षेत्र के प्रमुख समाजसेवी रामोद प्रसाद ने कड़ाके की ठंड में गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए 50 कंबलों का वितरण किया। यह कार्यक्रम सगमा प्रखंड के बीरबल गांव स्थित उनके आवास पर आयोजित हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत में समाजसेवी रामोद प्रसाद ने गरीबों को सम्मानपूर्वक आसान पर बिठाया। इसके बाद सभी को अल्पाहार और पानी परोसा गया। समाजसेवी की वृद्ध माता, चिंता कुआर ने अपने हाथों से कंबल ओढ़ाकर सभी को विदा किया, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

अपने संबोधन में रामोद प्रसाद ने कहा, “जीवन में मैंने गरीबी को बहुत करीब से महसूस किया है। ठंड के मौसम में गरम कपड़े का महत्व भोजन से भी अधिक होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद मैंने इस वर्ष इसकी शुरुआत की है। कंबल वितरण के बाद मुझे अपने भीतर अद्भुत ऊर्जा का अनुभव हुआ है। मैं प्रण करता हूं कि हर साल इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करूंगा।” उन्होंने भगवान से इस पहल के लिए आशीर्वाद की प्रार्थना भी की।

इस कार्यक्रम में रामोद प्रसाद की धर्मपत्नी सविता देवी और परिवार के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी खास बना दिया।

सामाजिक समर्पण का यह प्रयास सगमा और धुरकी क्षेत्र के लोगों के लिए प्रेरणा बन रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!