कड़ाके की ठंड में कंबल वितरण और अलाव व्यवस्था की मांग

Location: Manjhiaon

मझिआंव (प्रतिनिधि): नगर पंचायत के युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने कड़ाके की ठंड को देखते हुए नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार को मंगलवार को लिखित आवेदन दिया। उन्होंने नगर पंचायतवासियों के लिए कंबल वितरण और सभी चौक-चौराहों पर अलाव जलाने की व्यवस्था करने की मांग की, ताकि गरीब और जरूरतमंद लोग ठंड से राहत पा सकें।

इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 के खजूरी मुसहर टोली में दलित परिवारों को कंबल वितरित किए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बुधवार से नगर पंचायत के सभी 12 वार्डों में 50-50 कंबल बांटे जाएंगे। इसके साथ ही सभी चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था को और दुरुस्त किया जाएगा, ताकि ठंड से बचाव सुनिश्चित हो सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!