ऑटो से गिरकर 10 माह की बच्ची की मौत, मां घायल

Location: Meral

मेराल। थाना क्षेत्र स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 माह की बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी मां घायल हो गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है।
जानकारी के अनुसार, पेट्रोल पंप के पास आगे चल रहे एक ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रहा ऑटो अनियंत्रित हो गया। ऑटो को लगे झटके के कारण गोद में बच्ची को लेकर बैठी महिला सड़क पर गिर गई। हादसे में 10 माह की दिव्यांशी कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मां और बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दिव्यांशी कुमारी को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल महिला 26 वर्षीय आरती देवी का उपचार किया गया।
बताया गया कि आरती देवी सगमा प्रखंड के पुतुर गांव निवासी अरविंद बैठा की पत्नी हैं। वह अपनी मायके हरादाग गांव से मां और अन्य परिजनों के साथ बच्ची के इलाज के लिए गढ़वा जा रही थीं। इसी दौरान मेराल स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हो गया।
घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर मेराल पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    पलामू की प्रमुख खबरें

    पलामू की प्रमुख खबरें

    खबर मंजूषा

    खबर मंजूषा

    सीसीटीवी जांच में 13 ट्रैक्टर चिन्हित, अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती जारी

    सीसीटीवी जांच में 13 ट्रैक्टर चिन्हित, अवैध बालू परिवहन पर प्रशासन की सख्ती जारी

    ऑटो से गिरकर 10 माह की बच्ची की मौत, मां घायल

    ऑटो से गिरकर 10 माह की बच्ची की मौत, मां घायल

    पलामू पुलिस का अनोखा पहल बिना हेलमेट चलने वाले को बाटे गए हेलमेट

    पलामू पुलिस का अनोखा पहल बिना हेलमेट चलने वाले को बाटे गए हेलमेट

    रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, समय पालन व जनसेवा में लापरवाही पर जताई नाराजगी

    रमना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का आयुक्त ने किया औचक निरीक्षण, समय पालन व जनसेवा में लापरवाही पर जताई नाराजगी
    error: Content is protected !!