एसपीडी काॅलेज में एनएसएस द्वारा महिला दिवस आयोजितपेन्टिग क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सिमरन सोनी सम्मानित

Location: Garhwa

गढ़वा: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय सूरत पाण्डेय डिग्री काॅलेज, गढ़वा में एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के तत्वावधान में शनिवार को महिला दिवस मनाया गया। इस मौके पर एक्सीलरेट एक्शन विषय पर परिचर्चा की गयी। साथ ही महाविद्यालय की छात्रा सिमरन सोनी को पेन्टिंग के क्षेत्र में बेहतर करने पर सम्मानित किया गया।
मौके पर प्राचार्य प्रो. निकलेश चैबे ने कहा कि यह दिन न केवल महिलाओं के संघर्ष, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि महिला सशक्तिकरण को लेकर कई सारे कदम उठाने की जरुरत है। महिलाओ ने इतिहास में हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है चाहे वह शिक्षा हो, राजनीति हो, विज्ञान हो या खेल का मैदान। उन्होने कहा कि नारी केवल एक शब्द नही बल्कि संपूर्ण सृष्टि का आधार है। कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने कहा की हमारे महाविद्यालय की बेटियां आज प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर कर रही हैं। पेटिंग के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए सिमरन सोनी को आज सम्मनित किया जा रहा है। प्रो. विवेकानंद उपाध्याय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति, ममता और त्याग का स्वरुप माना गया है। शास्त्रो में कहा गया है कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवताओं का वास होता है। डा. अरुण कुमार तिवारी ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं फिर भी कई चुनौतियां उनके सामने खड़ी हैं। डा. संजीव मिश्रा ने कहा कि अगर हम किसी समाज को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले हमें महिलाओं को सशक्त बनाना होगा। धन्यवाद ज्ञापन डा. बिनोद द्विवेदी ने किया। इस मौके पर प्रो. शबनम खातून, रागिनी कुमारी, जया कुमारी, शुभम केशरी, रचित गुप्ता, रीचा कुमारी, पायल कुमारी आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!