अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन लोगो की मौत।

Location: पलामू

मेदिनीनगर।अलग-अलग सड़क दुर्घटना में शनिवार को तीन व्यक्तियों की मौत हो गई।पहली घटना गढ़वा जिले के उड़सुगी गांव निवासी शिव प्रसाद कुजूर के पुत्र तारकेश कुजूर उम्र 30 वर्ष शनिवार की सुबह 3:00 बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर बेलचम्पा सीमेंट दुकान में मजदूरी का काम करने जा रहा था।इसी बीच रास्ते में एक ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।जिसमे बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगो के द्वारा उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सको ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हैं उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।वही इलाज के लिए रांची रिम्स जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।मौत के बाद परिजन शव को लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे।वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।वही दुसरी घटना-विश्रामपुर थाना क्षेत्र के लालगढ़ गांव निवासी हंसराज मिस्त्री के पुत्र भूषण शर्मा उम्र 25 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की दोपहर भूषण शर्मा बाइक पर सवार होकर अपना ससुराल लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के झरहा गांव जा रहा था।इसी बीच रास्ते में पिरी मोड़ के पास एक ट्रक से उसकी बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सको ने भूषण शर्मा को मृत घोषित कर दिया।वही तीसरी घटना में-पांकी थाना क्षेत्र के सालमदिरी गांव निवासी गोरेलाल उरांव के पुत्र प्रदीप उरांव उम्र 18 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है।इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि शनिवार की शाम प्रदीप उरांव अपनी मां को बाइक से सगालीम ईंट भट्ठे पर छोड़कर अपना घर वापस जा रहा था। इसी बीच रास्ते में लेस्लीगंज ब्लॉक के पास एक पिकअप वाहन से उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।जिसमें बाइक से गिरकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगों के द्वारा उसे इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही इस घटना के बाद से सभी में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।वही घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस चौकी के एएसआई नीरज कुमार पुलिस जवान महेंद्र कुमार और विकास कुमार अस्पताल पहुंचकर तीनों शव का इंक्वेस्ट कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!