एसपी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान।

Location: पलामू

पकड़े गए सभी वाहनों का 25,184 रुपया किया गया फाइन।

मेदिनीनगर।पलामू एसपी रिष्मा रमेशन के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद के नेतृत्व में बुधवार को शदिक चौक के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा बिना हेलमेट और लाइसेंस के दर्जनों वाहनों को पकड़ा गया। पकड़े गए सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से शहर थाना में रखा गया है।पकड़े गए सभी वाहनों को ट्रैफिक प्रभारी के द्वारा फाइन के लिए परिवहन कार्यालय भेज दिया गया है। पकड़े गए सभी वाहनों का टोटल फाइन 25184 रुपया किया गया है।वही मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी समाल अहमद ने कहा कि लाख प्रयास के बाद भी लोग हेलमेट का प्रयोग नहीं कर रहे हैं।जिसके वजह से आए दिन लोगों को चालान भरना पड़ रहा है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कहा की कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन ना चलाएं। यदि बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई करते हुए फाइन किया जाएगा।मौके पर ट्रैफिक सहायक पुलिस के जवान हरेंद्र कुमार,शीतल पजापति, प्रभात कुमार, धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!