एसपी के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी ने नव वर्ष पर वाहन जांच अभियान चलाया

Location: पलामू

मेदिनीनगर।पलामू एसपी रिशमा रमेशन के निर्देश पर टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में नव वर्ष के अवसर पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुरुवार को शहर के बैरिया चौक के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया।मौके पर उपस्थित टीओपी 3 प्रभारी और टाइगर मोबाइल के जवानों ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की सघन जांच की।इस जांच अभियान का उद्देश्य असामाजिक तत्वों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने की आशंका को कम करना और आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है।टीओपी 3 प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष के दौरान आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। अभियान के तहत बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले, बिना कागजात के वाहन तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई वाहनों के आवश्यक कागजातों की पड़ताल की गई और नियमों के उल्लंघन पर चालान भी काटे गए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी गई और संदिग्ध पाए जाने पर ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।उन्होंने कहा की यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से वाहन जांच जारी रहेगा। उन्होंने आम नागरिकों से पुलिस प्रशासन का सहयोग करने, यातायात नियमों का पालन करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।मौके पर टाइगर मोबाइल के जवान कौतुक पांडे,सतेंद्र यादव,सुनील चंद्रवंशी,परवेज खान सहित अन्य टाइगर मोबाइल के जवान मौजूद थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!