Location: कांडी
कांडी (प्रतिनिधि): कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय सेमौरा के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस) 2024–25 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है।
इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष विद्यालय से कुल चार विद्यार्थियों ने एनएमएमएस परीक्षा में भाग लिया था, जिनमें से तीन — खुशबू कुमारी, स्नेहा कुमारी एवं विवेक कुमार — सफलता प्राप्त करने में सफल रहे हैं।
प्रधानाध्यापक द्विवेदी ने सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद बच्चों ने अपने हौसले और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की है, जो अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने ईश्वर से सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की।











