एनएच पर काम कर रहे दो मजदूरों को मारी गोली, रिम्स रेफर

Location: पलामू

पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात एनएच पर काम कर रहे दो मजदूरों को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को रात करीब एक बजे मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH) लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया।
पलामू पुलिस के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। घायल मजदूरों के मुताबिक, बाइक पर सवार कुछ लोग काम कर रहे मजदूरों के पास पहुंचे और उनसे माचिस मांगी। मजदूरों ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर बाइक सवार अपराधियों ने दोनों मजदूरों पर गोली चला दी।
गोली लगने से 26 वर्षीय अजय हांसदा और 20 वर्षीय संजय हांसदा गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। दोनों पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रहने वाले बताए गए हैं। घटना के बाद अपराधी बाइक से फरार हो गए।
मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी कपिल चौधरी और सतबरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू की।
पुलिस अपराधियों की पहचान और गोलीबारी के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है। आसपास के इलाकों में संदिग्धों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद एनएच पर काम कर रहे अन्य मजदूरों में भी भय का माहौल बना हुआ है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    केतार बाजार में मकान की दीवार ढही, मलबे से निकले चांदी के पुराने सिक्के

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    ब्रेकिंग न्यूज़:मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने और सरकार विरोधी नारेबाजी को लेकर छात्रों-झामुमो कार्यकर्ताओं में झड़प

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    बंद घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, नकदी-आभूषण लेकर फरार हुए चोर

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    खनिज संशोधन अधिनियम के विरोध में विपक्षी दलों ने फूंका पीएम का पुतला

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    कांडी में बिजली संकट पर जिला परिषद सदस्य ने उठाई आवाज, एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रिड में तालाबंदी की चेतावनी

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति

    पेंदली के 390 मतदाताओं का बूथ बदला, ग्रामीणों में आक्रोश ,बूथ संख्या 101 से हटाकर टेटुका कला के बूथ 102 में नाम किए जाने पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति
    error: Content is protected !!