एनएच–39 स्थित बिलासपुर बाजार में डेढ़ माह में दूसरी बड़ी चोरी, दुकानदारों में दहशत

Location: सगमा

बिलासपुर
एनएच–39 पर स्थित बिलासपुर बाजार में डेढ़ माह के भीतर दूसरी बार बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है।

करीब डेढ़ माह पहले गुड़ व्यापारी अरविंद गुप्ता की दुकान में ऊपर का टिन काटकर चोरों ने लगभग दो लाख रुपये की चोरी की थी। अब उसी तरह की घटना सीएसपी संचालक अमित कुमार मेहता की दुकान में घटित हुई है।

अमित मेहता ने बताया कि वे शनिवार को दुकान बंद कर अपने घर, मकरी (सगमा प्रखंड) चले गए थे। रविवार को जब दुकान खोली तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। ऊपर देखने पर पता चला कि टिन काटकर दुकान में प्रवेश किया गया है। काउंटर पर रखा लैपटॉप और सीएसपी संचालन के लिए रखे 40,000 रुपये चोरी हो चुके थे।

चोरों ने पास में स्थित उनके पिता की लोहे की दुकान का काउंटर तोड़कर भी लगभग 15,000 रुपये ले लिए।

लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से बाजार के दुकानदारों में भारी दहशत है। दुकानदारों ने पुलिस प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई और चोरी की घटना का खुलासा करने की मांग की है।
मांग करने वालों में —
सुनील कुमार, ब्रजेश राय, बचनू जयसवाल, रणधीर जयसवाल, सैलेंद्र कुमार जयसवाल, उमेश चंद्रवंशी, योगेंद्र विश्वकर्मा, डॉ. बिनोद कुमार, औषध प्रसाद गुप्ता, लाल बहादुर कुशवाहा, अरविंद कुमार गुप्ता आदि शामिल हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!