ए.बी. मॉडल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मना होली मिलन समारोह

Location: Garhwa

गढ़वा (बाकरगंज, झलुआ)। ए.बी. मॉडल स्कूल के प्रांगण में बुधवार को विद्यालय परिवार द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक बाकर अली ने की। इस दौरान स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने अबीर-गुलाल लगाकर एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दीं

इस अवसर पर निदेशक बाकर अली ने कहा, “होली रंगों का त्योहार है, जो खुशियां और भाईचारे का संदेश देता है। यह पर्व हमें आपसी गिले-शिकवे भुलाकर प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने सभी से मिल-जुलकर और शांतिपूर्ण तरीके से होली मनाने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों और शिक्षकों ने होली गीत गाए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। पूरे स्कूल परिसर में रंगों की बौछार और खुशी का माहौल बना रहा। सभी ने मिलकर उत्साहपूर्वक त्योहार का आनंद लिया।

शिक्षकों ने छात्रों को होली के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया और कहा कि यह पर्व प्रेम, एकता और समरसता का प्रतीक है। उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों के उपयोगकी अपील की।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    घर से लापता 19 वर्षीय छात्र शुभम सकुशल लौटा, परिवार ने ली राहत की सांस

    ग्रामीण बैंक ने मृतक मजदूर की पत्नी को सौंपा दो लाख रुपये का बीमा चेक

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    मॉडल डिग्री कॉलेज गढ़वा में नीलाम्बर-पीताम्बर विश्वविद्यालय की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    भगवान नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में रुद्र महायज्ञ से भक्तिमय हुआ वातावरण

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम

    राजस्थान में सड़क दुर्घटना में घायल युवक की घर लौटते समय रास्ते में मौत, भीमखाड़ गांव में पसरा मातम
    error: Content is protected !!