ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कुर्मी समुदाय का प्रदर्शन, कई प्रदर्शनकारी डिटेन

Location: Shree banshidhar nagar

श्री बंशीधर नगर, 20 सितम्बर।
शनिवार को ऊंटारी रेलवे स्टेशन पर कुर्मी/कुड़मी समुदाय के लोगों ने ‘रेल टेका डहर छेंका आंदोलन’ के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार और झारखंड सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि उनकी वर्षों पुरानी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है और समुदाय के साथ भेदभाव हो रहा है।

प्रदर्शन की सूचना मिलने पर स्थानीय थाना पुलिस और रेल पुलिस ने स्टेशन परिसर में पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदर्शनकारी स्टेशन परिसर तक पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। पुलिस ने कई आंदोलनकारियों को मौके पर ही डिटेन कर लिया। इस कार्रवाई से मौके पर कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया।

प्रदर्शन का नेतृत्व गोरखनाथ चौधरी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन और उग्र रूप ले सकता है।

प्रशासन की ओर से भारी पुलिस बल की तैनाती के चलते कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं घटी। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन उनकी आवाज दबाने की कोशिश कर रहा है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!