उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी फरियादें, कई गंभीर समस्याओं पर दिए निर्देश

Location: Garhwa


गढ़वा उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने आज समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, रोजगार सृजन और मजदूरी भुगतान जैसे मुद्दों पर लोग पहुंचे। उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।

पेंशन में नाम की त्रुटि से शिक्षक परेशान

सर्वप्रथम विनय शंकर पांडे, सेवानिवृत्त शिक्षक, ने बताया कि पेंशन प्रपत्र में उनके नाम की आंशिक त्रुटि सुधारकर महालेखाकार को भेजने के बावजूद जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने कार्रवाई नहीं की, जिससे उनका पेंशन अब तक चालू नहीं हो पाया है।

अबुआ आवास योजना की राशि रोकी गई

बरडीहा प्रखंड की खुशबून बीबी ने शिकायत की कि उनके नाम से आवास स्वीकृत होने के बावजूद झूठी शिकायत के कारण राशि रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि वह परित्यक्ता महिला हैं और झोपड़ी में रह रही हैं।

मानदेय भुगतान में गड़बड़ी

कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय गढ़वा के शिक्षकों ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर शिकायत की कि ₹180 प्रति घंटी मानदेय निर्धारित होने के बावजूद उन्हें केवल ₹150 प्रति घंटी की दर से भुगतान किया जा रहा है।

महिला की जमीन पर दबंगों का कब्जा

कांडी प्रखंड की अर्चना देवी ने आरोप लगाया कि उनके खरीदे हुए भूखंड पर दबंगों ने जबरन कब्जा कर लिया है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह सरकारी सहायता से स्वीकृत आवास निर्माण नहीं करा पा रही हैं।

शिक्षक पर राजनीति करने का आरोप

सगमा प्रखंड के ग्रामीणों ने राजकीय मध्य विद्यालय सगमा के सहायक शिक्षक हरिदास यादव के खिलाफ शिकायत की कि वे विद्यालय में पढ़ाई छोड़कर निजी क्लिनिक चलाते हैं और राजनीतिक गतिविधियों में लगे रहते हैं।


👉 इस प्रकार जनता दरबार में दर्जनों समस्याएं सामने आईं। उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने सभी मामलों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!