उपायुक्त ने किया रमना प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय का निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा

Location: Garhwa

गढ़वा। जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त शेखर जमुआर ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, रमना का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, निदेशक डीआरडीए रवीश राज सिंह, अंचल अधिकारी-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी रमना उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने रोकड़ पंजी, कार्यालय स्थापना, पदाधिकारी एवं कर्मचारियों का पदस्थापन, अग्रिम पंजी, सेवा पुस्तिका, उपस्थिति पंजी और अवकाश पंजी सहित अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

योजनाओं का किया गया रेंडम निरीक्षण

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, अबुआ आवास योजना, कल्याण विभाग एवं समाज कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, पारिवारिक लाभ योजना और मुख्यमंत्री स्वराज योजना सहित अन्य योजनाओं की स्थिति का रेंडम निरीक्षण किया।

इसके अलावा अंचल कार्यालय में लंबित म्यूटेशन, जाति प्रमाण पत्र और आवास प्रमाण पत्रों की समीक्षा कर सीओ को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निष्पादित किया जाए।

जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश

निरीक्षण के उपरांत उपायुक्त ने अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रखंड और अंचल कर्मी अपने कार्यों में लापरवाही न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कार्यालय परिसर में स्वच्छता, बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने स्थानीय लोगों से भी संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!