उपयुक्त ने प्रखंड अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण , कुछ कमी पाई गई, जिसे एक सप्ताह के अंदर अद्यतन करते हुए सुधार कर प्रतिवेदित करने का दिया निर्देश

Location: Manjhiaon


उपायुक्त शेखर जमुआर द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय बरडीहा का विधिवत निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम प्रखंड कार्यालय बरडीहा का निरीक्षण किया गया, जिसके दौरान आगत पंजी निर्गत पंजी, कार्यालय में कर्मचारियों की कुल पद उपलब्धता एवं रिक्ति के साथ-साथ सभी प्रकार के रोकड़ पंजी का जांच किया गया।

प्रखंड कार्यालय द्वारा संचालित सभी प्रकार की योजनाएं तथा मनरेगा के तहत बिरसा सिंचाई कूप, टीसीबी, डोभा, आम बागवानी, दीदी बाड़ी योजना से संबंधित योजना पंजी, रिकॉर्ड, अभिश्रव आदि का गहनता से जांच किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना, अबूआ आवास योजना, 15वें वित्त द्वारा संचालित योजना, खाद्यान्न वितरण, साइकिल वितरण, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के अभिलेख का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विजय कुमार अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा, रवीश राज सिंह भूमि सुधार उप समाहर्ता गढ़वा एवं प्रखंड विकास अधिकारी प्रखंड कार्यालय बरडीहा, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थें।

निरीक्षण के दौरान कुछ पंजियों आदि में कुछ कमी पाई गई, जिसे एक सप्ताह के अंदर अद्यतन करते हुए सुधार कर प्रतिवेदित करने का निर्देश दिया गया।

उपायुक्त द्वारा बताया गया कि बारी-बारी से इसी प्रकार गढ़वा जिला के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा। प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के बाद अंचल कार्यालय बरडीहा का निरीक्षण किया गया, जिसमे अंचल कार्यालय में उपलब्ध कर्मियों की संख्या राजस्व कर्मचारियों की संख्या, हल्कावार लंबित म्यूटेशन, जाति, आवासीय प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रकार के प्रमाण पत्रों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई, जिसमें निष्पादित किए गए और लंबित मामलों पर जानकारी लिया गया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Sarita Rani

Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!