उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर (गढ़वा): राजकीय मध्य विद्यालय नगर ऊंटारी में मंगलवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत कक्षा आठवीं के 91 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनंत प्रताप देव ने विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक खुश्दिल सिंह द्वारा विधायक को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत करने के साथ हुई।
अपने संबोधन में विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि शिक्षा समाज और राष्ट्र के विकास का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की यह योजना विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए लाभकारी है। साइकिल मिलने से छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी, समय की बचत होगी तथा उनकी नियमित उपस्थिति में वृद्धि होगी। इससे शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी बढ़ेगा।
कार्यक्रम में शिक्षक अनिल कुमार विश्वकर्मा, रामलला मिश्रा, आफताब आलम, प्रशांत कुमार, शिक्षिका अनिता कुमारी एवं माया कुमारी सहित स्थानीय अभिभावक, समाजसेवी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    गढ़वा के विभिन्न क्षेत्रों में सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला मोहर्रम के चालीसवां का जुलूस

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 91 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    रमना में शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    बरडीहा में मतदाता सूची पुनरीक्षण व जीपीएफटी को लेकर प्रशिक्षण, 5 अगस्त से शुरू होगी दावा-आपत्ति प्रक्रिया

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन

    शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर सगमा में श्रद्धांजलि सभा, गरीबों के बीच वस्त्र वितरण व सामूहिक भोजन
    error: Content is protected !!