ईख रस मशीन में हाथ जाने से युवक गंभीर रूप से घायल, गढ़वा रेफर

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर: थाना क्षेत्र के नरखोरिया कला गांव निवासी संजीत मेहता का 18 वर्षीय पुत्र विकास कुमार ईख का रस निकालने के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। बुधवार को हनुमान मंदिर चौक पर ईख का रस बेचते समय मशीन में उसका दायां हाथ फंस गया, जिससे उसकी चार अंगुलियां बुरी तरह जख्मी हो गईं।

स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मशीन बंद कर घायल को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया।


सडक जाम

बंशीधर नगर: नगर क्षेत्र के चचेरिया गांव स्थित एनएच 75 पर बुधवार दोपहर साइड देने को लेकर दो गुटों में मारपीट हो गई। घटना के बाद सड़क पर आधे घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

बताया गया कि पिकअप वाहन से साइड लेने के दौरान एक गुट ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर दूसरा गुट भी मौके पर पहुंच गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प होने लगी। राहगीरों द्वारा छुड़ाने की कोशिश नाकाम होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को गिरफ्तार कर थाना लाया और जाम हटवाकर यातायात बहाल किया।

स्थानीय लोगों के अनुसार नगर क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण और छोटे वाहनों की अनियंत्रित पार्किंग के कारण रोजाना जाम की स्थिति बनती है। प्रशासन की ओर से सितंबर तक बायपास चालू करने की बात कहकर कार्रवाई टाली जा रही है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!