इंस्टाग्राम पर शादी, थाने में बवाल! नाबालिग जोड़े को लेकर परिजन आमने-सामने

Location: पलामू

मेदिनीनगर: सोशल मीडिया पर दोस्ती, प्यार और शादी के किस्से अब आम हो चले हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर शादी कर लेना और फिर थाने में विवाद होना कुछ अलग ही मामला है!

शहर थाना में मंगलवार को एक अनोखा मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग लड़का और लड़की ने इंस्टाग्राम के जरिए शादी कर ली। परंतु जब यह बात परिजनों को पता चली तो हंगामा मच गया। लड़की के माता-पिता इस शादी से नाराज थे और चाहते थे कि लड़का पक्ष उनकी बेटी को अपने घर ले जाए। दूसरी ओर, लड़का पक्ष ने साफ इंकार कर दिया कि वे लड़की को अपने घर नहीं ले जाएंगे। बस, फिर क्या था – दोनों पक्षों के बीच थाने में जमकर बहस छिड़ गई

थाना परिसर में गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले को सुलझाने में लगी हुई है, लेकिन अब तक कोई नतीजा नहीं निकल सका है। इस अनोखे ‘इंस्टाग्राम विवाह’ का क्या अंजाम होगा, यह देखने वाली बात होगी!

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!