आसमानी कहर: वज्रपात से पांच बच्चे घायल, एक की हालत गंभीर 

Location: Garhwa

 गढ़वा: सदर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार दोपहर हुई अचानक वज्रपात की घटना ने पूरे गांव को दहला दिया। बारिश के साथ गिरी बिजली की चपेट में आकर गांव की चार मासूम बच्चियां और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, 10 वर्षीय बच्ची रेणु कुमारी की हालत अत्यंत गंभीर है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।

घायल बच्चों की पहचान अंतू विश्वकर्मा की 7 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी, सुनील विश्वकर्मा की 6 वर्षीय पुत्री रूपा कुमारी, 10 वर्षीय रेणु कुमारी, 12 वर्षीय रूबी कुमारी और दिनेश मेहता के 8 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, ये सभी बच्चे गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पुराने पीपल के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। अचानक मौसम बदला, तेज बारिश और गरज-चमक शुरू हुई और उसी दौरान पेड़ के पास ही बिजली गिर पड़ी।

वज्रपात का असर इतना तेज था कि सभी बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों को परिजनों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस दल भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    मझिआंव व बरडीहा के मनरेगा कर्मी तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर, मांगें नहीं मानी गईं तो 12 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    पुत्र की शादी को यादगार बनाने के लिए पुलिस कर्मी ने दिव्यांगों व जरूरतमंदों के बीच बांटे वस्त्र, लिया आशीर्वाद

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    9 दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का भव्य शुभारंभ, पहले दिन कथा सुनने उमड़ा भक्तों का जनसैलाब

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    महिला दिवस पर उमंग वाटिका में विशेष कार्यक्रम, महिलाओं के अधिकार व सशक्तिकरण पर हुई चर्चा

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    बेलचम्पा में क्रिकेट मैच का उद्घाटन, एमएसडी बेलचम्पा की टीम विजयी

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक

    गढ़वा में ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’ अभियान का समापन, 12 दिनों में 2257 किमी यात्रा कर 35 हजार लोगों को किया जागरूक
    error: Content is protected !!