आर्य राज ने DAV क्लस्टर कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

Location: Garhwa

गढ़वा। कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, खेल विभाग, झारखंड सरकार द्वारा गढ़वा जिला मुख्यालय में संचालित कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षु एवं BPDAV स्कूल गढ़वा के छात्र आर्य राज ने DAV क्लस्टर कुश्ती प्रतियोगिता के 45 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र, अपने विद्यालय एवं गढ़वा जिले का नाम रोशन किया है।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद आर्य राज अपने मेडल के साथ गढ़वा कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे और अपने गुरु, कुश्ती प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय रेफरी शैलेन्द्र पाठक से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रशिक्षक शैलेन्द्र पाठक ने आर्य राज को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और उसकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
पाठक ने उपस्थित प्रशिक्षुओं से कहा कि इस वर्ष आयोजित होने वाली विभिन्न कुश्ती प्रतियोगिताओं में गढ़वा को अधिक से अधिक पदक दिलाने का प्रयास करना है। इसके लिए सभी खिलाड़ियों को पूरी निष्ठा, दृढ़ संकल्प और अनुशासन के साथ नियमित अभ्यास एवं कड़ी मेहनत करनी होगी।
इस अवसर पर गढ़वा डे बोर्डिंग कुश्ती सेंटर के बालक-बालिका खिलाड़ी भी मौजूद रहे। आर्य राज की जीत से सभी खिलाड़ी काफी उत्साहित और प्रसन्न दिखे तथा उन्होंने उसकी उपलब्धि का जश्न मनाया।
आर्य राज की इस उपलब्धि पर जिला कुश्ती संघ के पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कुश्ती खिलाड़ियों ने उसे बधाई देते हुए आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    आर्य राज ने DAV क्लस्टर कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    आर्य राज ने DAV क्लस्टर कुश्ती प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक

    पत्नी के प्रेमी ने रची हत्या की साजिश, दीपक कुजुर हत्याकांड का खुलासा; दो गिरफ्तार

    पत्नी के प्रेमी ने रची हत्या की साजिश, दीपक कुजुर हत्याकांड का खुलासा; दो गिरफ्तार

    गुरु पूर्णिमा पर 50 शिक्षकों का सम्मान, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पांच हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य

    गुरु पूर्णिमा पर 50 शिक्षकों का सम्मान, भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में पांच हजार विद्यार्थियों का लक्ष्य

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    चैनपुर के बंधुआ गांव में हिंसक हमला, गोली और चाकूबाजी में तीन घायल

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    गुरु पूर्णिमा पर गुरुजनों का सम्मान, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
    error: Content is protected !!