आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में आकर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास

Location: पलामू

मेदिनीनगर। आर्थिक तंगी में आकर बिना मां-बाप का बेटा चाकू से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र के चियांकी निवासी स्वर्गीय भागेश्वर उरांव का पुत्र विकाश कुमार उम्र 21 वर्ष शुक्रवार की सुबह आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव में आकर चाकू से गला काट लिया। जिसके कारण उसकी स्थिति गंभीर हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीण व छोटा भाई आकाश उरांव के द्वारा घायल विकास कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना के बारे में घायल विकाश उरांव का छोटा भाई आकाश उरांव ने बताया कि विकास कई महीनो से बीमार चल रहा है।किसी तरह मजदूरी करके हम अपने भाई विकास उरांव का इलाज करवा रहे थे।कुछ दिन से मजदूरी नहीं करने के कारण हम अपने भाई के इलाज के लिए पैसा नहीं जुटा पा रहे थे।आकाश ने बताया कि मेरे माता-पिता भी नहीं है जिसके कारण हम लोगों का सहारा कोई नहीं है। इसी बीच शुक्रवार को मेरा भाई मानसिक तनाव में आकर चाकू से गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस जवान महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना के बारे में जानकारी लिया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Upendra Kumar

    Location: Palamu Upendra Kumar is reporter at Aapki Khabar from Palamu

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!