आर.के. पब्लिक स्कूल, ऊंचरी में वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी एवं प्ले स्कूल का भव्य उद्घाटन

Location: Manjhiaon

मझिआंव प्रखंड क्षेत्र के आर.के. पब्लिक स्कूल, ऊंचरी में रविवार को वार्षिक विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसी अवसर पर प्ले स्कूल का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार, स्कूल के निदेशक अलख नाथ पाण्डेय, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी तथा स्कूल के प्राचार्य के.आर. झा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत एवं झारखंड के पारंपरिक नृत्य से हुई, जिसे छात्रों ने बेहद आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया।

इस विज्ञान प्रदर्शनी में 425 छात्रों ने 155 नवीन और कार्यशील मॉडल प्रदर्शित किए। इनमें मुख्य रूप से महिला सुरक्षा, अपशिष्ट प्रबंधन, चंद्रयान, ड्रोन कैमरा, हरित ऊर्जा, ग्लोबल वार्मिंग, पृथ्वी के वायुमंडल की परतें, जल संचयन, सौर मंडल, स्मार्ट सिटी, जलप्रपात, जल चक्र आदि विषयों पर मॉडल शामिल थे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्रों के प्रयासों की खूब सराहना की।

स्कूल निदेशक अलख नाथ पाण्डेय ने अपने संबोधन में सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और छात्रों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की प्रशंसा की। साथ ही अभिभावकों को सलाह दी कि वे बच्चों को बाहरी खेलों में भी भाग लेने का अवसर दें, जिससे उनका संपूर्ण मानसिक विकास हो सके।

कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित वैज्ञानिक प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने यह बताते हुए खुशी व्यक्त की कि स्कूल को हाल ही में सीबीएसई से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक की संबद्धता प्राप्त हो गई है, जिससे अब क्षेत्र के छात्रों को +2 तक की शिक्षा यहीं उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम गायन के साथ किया गया। पूरी व्यवस्था एवं संचालन स्कूल के प्राचार्य पी.के. झा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि शोभा जायसवाल, नपं मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, सहायक प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    नगर परिषद चुनाव में हार के बाद संगठन पर उठे सवाल, झारखंड आंदोलनकारी विजय ठाकुर ने जताई नाराजगी

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष

    चैत्र नवरात्र में नरगिर आश्रम में चौथी बार होगा रामकथा आयोजन, चंदन जायसवाल बने समिति के अध्यक्ष
    error: Content is protected !!