आजादी के बाद भी सड़क से वंचित सगमा प्रखंड का धीरकार टोला, मरीजों को डोली–खटोली से ले जाया जाता है अस्पताल

Location: सगमा

गढ़वा जिला के सगमा प्रखंड अंतर्गत घघरी गांव स्थित धीरकार टोला आजादी के बाद से आज तक सड़क सुविधा से वंचित है। यहां के ग्रामीण आज भी मरीजों को डोली और खटोली के सहारे दो किलोमीटर दूर मुख्य सड़क तक ले जाने को मजबूर हैं। बरसात के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जब पगडंडी के रास्ते पूरी तरह कीचड़ में बदल जाते हैं।

बीते वर्ष बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह टूट गई थी। कई बार अंचल कार्यालय में दौड़–धूप करने के बाद भी जब कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो टोला निवासी दीपक यादव ने अपने व्यक्तिगत खर्च पर लगभग 200 ट्रैक्टर मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से सड़क को चालू कराया। इससे ग्रामीणों में जनप्रतिनिधियों और अंचल प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश है।

ग्रामीण दीपक यादव, अशोक यादव और राजेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि बीते चार दशकों से वे सड़क निर्माण को लेकर जनप्रतिनिधियों को लिखित आवेदन देते आ रहे हैं। लेकिन नेता हर बार सड़क निर्माण का आश्वासन देकर वोट तो ले जाते हैं, फिर दोबारा टोले की ओर मुड़कर नहीं देखते। अब तक केवल आश्वासन मिले, लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई वास्तविक पहल नहीं हुई।

धीरकार टोला में लगभग 300 की आबादी निवास करती है। बारिश के दिनों में स्कूल जाने वाले बच्चे पगडंडी के सहारे गिरते–पड़ते स्कूल पहुंचते हैं। वहीं गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति या प्रसव पीड़ा से ग्रसित महिलाओं को आज भी खटोली से मुख्य सड़क तक ले जाया जाता है। कई बार रास्ते में ही मरीज दम तोड़ देते हैं।

ग्रामीणों ने वर्तमान विधायक अनंत प्रताप देव पर भी वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव के समय विधायक ने सड़क निर्माण को प्राथमिकता देने का वादा किया था, लेकिन चुनाव जीतने के एक वर्ष बाद भी सड़क नहीं बन पाई है।

ग्रामीणों ने अपने प्रयास से सड़क को चालू कराने वाले दीपक यादव के प्रति आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना करते हुए जनप्रतिनिधियों के प्रति तीव्र नाराजगी जताई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    बी.डी. पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस धूमधाम से मना

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गढ़वा जिले में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, आधी रात जयकारों से गूंजे मंदिर

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    गायत्री शक्तिपीठ में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी
    error: Content is protected !!