आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल, गढ़वा रेफर

Location: Bhavnathpur

भवनाथपुर (गढ़वा) : केतार प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में रविवार को आम तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से माला मुसहर (निवासी – बांस डीह खुर्द) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे तत्काल भवनाथपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक डॉ. शैलेन्द्र कुमार ने बेहतर इलाज के लिए उसे गढ़वा रेफर कर दिया।

घायल माला मुसहर ने बताया कि वह मुकुंदपुर गांव में चूल्हाई साव के कहने पर आम तोड़ने पेड़ पर चढ़ा था, इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट लगी है।

घटना के बाद मानवता का परिचय देते हुए चूल्हाई साव ने घायल माला के इलाज में आर्थिक सहयोग किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pratham Kumar Choubey

    Location: Bhavnathpur Pratham Kumar Choubey is reporter at आपकी खबर News from Bhavnathpur

    News You may have Missed

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मेराल क्षेत्र में रात के अंधेरे में फल-फूल रहा अवैध बालू कारोबार, प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मांगों को लेकर मनरेगा कर्मियों की हड़ताल की चेतावनी, 9 से 11 मार्च तक सांकेतिक आंदोलन

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    मझिआंव व बरडीहा में सांसद प्रतिनिधि मनोनीत, भगवान दत्त तिवारी, रामजतन पासवान व सतीश यादव को मिली जिम्मेदारी

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    दुपहिया दुर्घटना में घायल युवक की 12 दिन बाद रांची में मौत, गांव में शोक की लहर

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    ओखरगाड़ा पूर्वी पंचायत के जोगनी जाने वाली सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण की उठाई मांग

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध

    बाना हाई स्कूल में 25 छात्र-छात्राएं नौवीं की फाइनल परीक्षा से वंचित, स्कूल पहुंचकर जताया विरोध
    error: Content is protected !!