आपकी योजना–आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा सप्ताह शिविर आयोजित

Location: Ramana


मड़वनिया पंचायत अंतर्गत मवि सिलीदाग-एक के प्रांगण में मंगलवार को आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत सेवा सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का उद्घाटन जिप अध्यक्ष शांति देवी, उप विकास आयुक्त पशुपति नाथ मिश्रा, जिला सहकारिता पदाधिकारी रीना कुमारी, प्रमुख करुणा सोनी, बीडीओ विकास पांडेय, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा एवं मुखिया स्वीटी वर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

जिप अध्यक्ष शांति देवी ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।
डीडीसी पशुपति नाथ मिश्रा ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग शिविर पहुंचकर आवश्यक सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं, जिससे यह शिविर आमजनों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
प्रमुख करुणा सोनी ने बताया कि शिविरों में लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा है।
बीडीओ विकास पांडेय ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी लोगों को दी।
विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार आम जनता की चिंता करती है और लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है।

शिविर में दी गईं विभिन्न सेवाएँ :

  • 6 लोगों को जन्म प्रमाण पत्र
  • 6 लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र
  • 25 लाभुकों को जॉब कार्ड
  • 20 लाभुकों को सर्वजन पेंशन का लाभ
  • दिव्यांगजन के लिए 1 ट्राइसाइकिल, 1 व्हीलचेयर एवं 2 वैशाखी का वितरण
  • दो प्रशिक्षित छात्राओं को निजी कंपनी में कार्य हेतु ऑफर लेटर प्रदान

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मुखिया स्वीटी वर्मा ने किया।
मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष अजीत पांडेय, पंचायत सचिव सुमन कुमार, रोजगार सेवक धर्मेंद्र कुमार, आलोक तिवारी सहित प्रखंड एवं अंचल के कई कर्मी उपस्थित थे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Neeraj Kumar Pathak

    Location: Ramna Neeraj Kumar Pathak is reporter at आपकी खबर News from Ramna

    News You may have Missed

    खबर पलामू से

    खबर पलामू  से

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल

    सगमा में अपहृत युवक 5 घंटे में सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    सगमा में अपहृत युवक 5 घंटे में सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    5 माह बाद भी नहीं हटा सड़क से अतिक्रमण, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    5 माह बाद भी नहीं हटा सड़क से अतिक्रमण, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    error: Content is protected !!