आनंद मार्ग प्रचारक संघ द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों को बांटे गए गर्म कपड़े व कंबल

Location: Meral

मेराल। बढ़ती ठंड को देखते हुए आनंद मार्ग प्रचारक संघ की शाखा आनंद मार्ग रिलीफ टीम द्वारा गोंदा, मेराल और गढ़वा क्षेत्र में सैकड़ों जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़ों एवं कंबलों का वितरण कर सहयोग किया गया। यह सेवा कार्य आनंद मार्ग रिलीफ टीम द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों में किए जाने वाले निरंतर मानवसेवा का एक हिस्सा है।

गोंदा स्थित मिथलेश देव के नव निर्मित भवन के गृह प्रवेश कार्यक्रम के समापन के अवसर पर यह सेवा गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम परमपूज्य बाबा के निर्देश— “नर सेवा ही नारायण सेवा है” —की भावना के अनुरूप संपन्न हुआ।

इस सेवा कार्य का नेतृत्व आचार्य अवनिद्रानंद अवधूत, आचार्य गोपीकृष्णानंद अवधूत, आचार्य हरिकृपानंद अवधूत, अवधूतिका आनंद चयनिका आचार्या, तथा पलामू प्रमंडल के सभी आनंदमार्गियों द्वारा किया गया।

भुक्ति प्रधान धर्मेंद्र देव ने कहा कि विश्व प्रेम, शांति और बंधुत्व के लिए परस्पर सहयोग अत्यंत आवश्यक है। वहीं आचार्य हरिकृपानंद अवधूत ने संबोधन में बताया कि प्रत्येक व्यक्ति के भौतिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन के लिए साधना, सेवा और त्याग अपनाना अनिवार्य है, अन्यथा जीवन में चिंता, विभेद और दुख का सामना करना पड़ सकता है।

इस अवसर पर पलामू प्रमंडल के अनेक मार्गी दादा-दादी एवं दीदीजी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से आरती दीदी, कुमारी निर्मला, उर्मिला दीदी, अनुपमा देव, ज्योत्सना देव, तन्मय देव, आशीष देव, दिनकर देव, चाणक्य देव, प्रदीप दादा जी, सरोज दादा जी, डॉ. रामानुज जी, दिनेश प्रसाद जी, रामजन्म दादा जी, सुचित दादा जी, अमन देव, दिव्यप्रकाश जी, देवी शरण जी, लालमोहन जी, राजमोहन जी, चंदन देव जी, सतेंद्र दादा जी, अखिलेश दादा जी, धर्मवीर दादा जी सहित अनेक आनंदमार्गी बंधु शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!