पतहरिया ने जीता पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट, रोमांचक फाइनल में शिवपुर को एक गोल से हराया

Location: कांडी

कांडी प्रतिनिधि। कांडी प्रखंड अंतर्गत पतीला पंचायत के बेलहत गांव स्थित खेल मैदान में रविवार को जय माता दी फुटबॉल क्लब के तत्वावधान में पंचायत स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पतहरिया बनाम शिवपुर पंचायत के बीच खेला गया। निर्धारित समय में दोनों टीमें 1–1 गोल की बराबरी पर रहीं।

निर्णय के लिए रेफरी द्वारा दोनों टीमों के पाँच-पाँच खिलाड़ियों से पेनल्टी शूटआउट करवाया गया, जिसमें पतहरिया टीम ने 5 गोल किए जबकि शिवपुर टीम 4 गोल ही कर सकी। इस प्रकार पतहरिया ने एक गोल से फाइनल मुकाबला जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

विजेता टीम को मुखिया संघ अध्यक्ष अमित कुमार दुबे, प्रमुख संघ प्रदेश अध्यक्ष सतेंद्र पांडेय और मुख्य अतिथि विश्रामपुर विधानसभा प्रत्याशी रजनीश रंजन दुबे के द्वारा ट्रॉफी और 11,000 रुपए नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता शिवपुर टीम को ट्रॉफी और 2,501 रुपए प्रदान किए गए।

फाइनल मुकाबले के मैन ऑफ द मैच पतहरिया टीम के मंजीत कुमार सिंह चुने गए।

मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, बलियारी पंचायत मुखिया पुरोसोत्म कुमार, खरौंधा पंचायत मुखिया परीखा राम, अनूप पासवान, कृष्णा राम, लालो दुबे, विजय राम, मनोज पासवान, विनोद राम, राजेश दुबे, रूपेश पांडे सहित कई लोग उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Rajeev Ranjan Singh

    Location: Kandi Rajeev Ranjan Singh is reporter at Aapki Khabar from Kandi, Garhwa

    News You may have Missed

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    कांग्रेस का टिकट ले उड़े प्रणव झा, भाग दौड़ करते रहे झारखंड कांग्रेस के नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे ने की हेमंत सोरेन से बात

    कांग्रेस का टिकट ले उड़े प्रणव झा, भाग दौड़ करते रहे झारखंड कांग्रेस के नेता, मल्लिकार्जुन खड़गे ने की हेमंत सोरेन से बात

    खबर पलामू से

    खबर पलामू  से

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    महंगाई व पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    ओबरा पंचायत में मुखिया के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव निरस्त, कविता देवी का पद बरकरार

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल

    मोटरसाइकिल की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक घायल
    error: Content is protected !!