आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • June 7, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज आचार संहिता उल्लंघन के एक पुराने मामले में अदालत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख Lalu Prasad Yadav के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा को आरोपों से मुक्त करते हुए रिहा कर दिया है। यह फैसला प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी रसिम चंदेल की अदालत ने सुनवाई पूरी होने के बाद सुनाया।
मामला वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के दौरान गढ़वा स्थित गोविंद हाईस्कूल मैदान में हेलीकॉप्टर की कथित रूप से बिना प्रशासनिक अनुमति लैंडिंग कराए जाने से संबंधित था। प्रशासन ने इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी।
इस मामले में पूर्व में ही लालू प्रसाद यादव को अदालत द्वारा बरी किया जा चुका था। इसके बाद मामले में शेष अभियुक्त के रूप में हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा के विरुद्ध सुनवाई चल रही थी।
अदालत ने मामले से संबंधित उपलब्ध साक्ष्यों एवं तथ्यों का अवलोकन करने के बाद जसवीर सिंह योद्धा को भी आरोपों से मुक्त करते हुए रिहा करने का आदेश दिया।
मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता राकेश प्रताप देव के साथ झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता विकास कुमार एवं रमेश कुमार ने पैरवी की। अदालत के फैसले के बाद बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताते हुए संतोष व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    देवी संघ सहिजना ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    देवी संघ सहिजना  ने दुर्गा पूजा को लेकर की बैठक, कमेटी का गठन

    झामुमो जिलाध्यक्ष ने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी के बयान पर जताई आपत्ति, कहा- राजनीतिक मतभेद में भाषा की मर्यादा जरूरी

    दुर्गापूजा आयोजन को ले हासनदाग में हुई बैठक

    दुर्गापूजा आयोजन को ले  हासनदाग में हुई बैठक
    error: Content is protected !!